फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली से रोशन हुआ महामाइन का पुरवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। आदर्श गांव का दर्जा प्राप्त व सांसद के गोद लिए कटरा कालिंजर के महामाइन पुरवा के बाशिंदों ने बिजली मिलने पर खुशी जताई है। करीब पांच साल से पुरवा वासी अंधेरे में दिन-रात गुजार रहे थे। कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन

अमर उजाला में 20 जुलाई के अंक में आदर्श गांव के 30 परिवार बिजली से महरूम शीर्षक से खबर छपने के बाद अधिकारियों ने सुध ली। बिजली विभाग के अधिकारियों ने एक माह के अंदर महामाइन पुरवा बिजली से रोशन हो गया। ग्रामीणों ने अमर उजाला का शुक्रिया अदा किया है।
पांच वर्ष पूर्व भाजपा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कटरा कालिंजर को गोद लिया था। आदर्श गांव बनाने की कवायद शुरू हो गई थी। सांसद ने पानी, बिजली, सड़क सहित पुरवा में बिजली के लिए निधि से राशि जारी की। दो किमी दूर सतना मार्ग से पुरवा तक बिजली तार खींचकर आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

सांसद ने खुद विद्युतीकरण का उद्घाटन किया, लेकिन महज हफ्तेभर बाद ही बिजली गुल हो गई और फिर पांच साल तक करंट नहीं दौड़ा। ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारना पड़ी। बिजली मिलने पर ग्रामीण रज्जू कुशवाहा, अबरार हुसैन, देशराज कुशवाहा, नत्थू अहिरवार, रमेश कुशवाहा, गिरजा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें