मासूमों की मौत पर जिम्मेदार कौन, तीसरी व अंतिम खबर
फोटो 19- नवोदय विद्यालय में नमूना भरती खाद्य सुरक्षा की टीम। स्त्रोत: विभाग
फोटो 20- होटल में जमीन पर रखी मिली आटे की बोरियां। स्त्रोत: विभाग
फोटो 21-कोतवाली नगर के गेट पर खड़े महेंदु निवासी विजयपाल व उनके परिजन । संवाद
- बस स्टॉप बांदा के पास एक होटल में भी हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। विद्यालय में दो छात्रों की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरकत में आया है। विभाग ने बुधवार को चेकिंग अभियान शुरू किया। टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय और एक होटल में खाने की गुणवत्ता जांची और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
सहायक आयुक्त जयप्रकाश तिवारी और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल गुप्ता की टीम दुरेड़ी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंची। उन्होंने रसोई और खाद्यान्न भंडारण का निरीक्षण किया। रसोई की सफाई ठीक थी लेकिन भंडार गृह में खाद्य पदार्थ जमीन पर रखे मिले। टीम ने बच्चों के भोजन की गुणवत्ता जांची। अरहर दाल, गोल्डी गरम मसाला और सूजी के नमूने भी लिए गए। इसके बाद टीम बांदा रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल पहुंची।
होटल में मिली अनियमितताएं होटल में आटे की बोरी जमीन पर रखी पाई गई। कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इन कमियों के लिए होटल संचालक को नोटिस दी गई। टीम ने सभी होटल व रेस्तरां संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है। कमियां मिलने पर प्रतिष्ठान बंद करा दिए जाएंगे।