फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में नहीं रुकेगा रोडवेज बसों का संचालन

Fri, 04 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए चित्रकूटधाम मंडल परिवहन निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। बसों में सामान्य फाग लाइट के स्थान पर आल वेदर बल्ब लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सभी बसों की खिड़कियों के शीशे और सीटें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। आमतौर पर परिवहन निगम के कैलेंडर में पहली दिसंबर से 29 फरवरी तक अत्यधिक जाड़े वाला मौसम माना जाता है।

इस दौरान कोहरे से निपटने के साथ यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए विशेष इंतजाम भी होते हैं। इस बार भी डिपो से बस निकलते समय पूरी मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, हमीरपुर, राठ और महोबा डिपो की अधिकांश बसों में लगी सामान्य फाग लाइटें हटाकर आल वेदर बल्ब लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है, जो बसें बचीं हैं उनमें इस सप्ताह के अंत तक बल्ब लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

चित्रकूटधाम परिक्षेत्र क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष चटर्जी ने बताया कि बसों में आल वेदर बल्ब लगाने के बाद अलग से फाग लाइट लगाने की जरूरत नहीं रहेगी। इसकी रोशनी मौसम के अनुरूप होती है। इससे दुर्घटनाएं भी कम होंगी। विजीबिलटी (दृश्यता) भी चालकों की बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें