फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली रैली भाजपा की, कल आएंगे अमित शाह

Mon, 13 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अमित शाह की रैली के लिए ग्राउंड का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा बुधवार को जीआईसी मैदान में होगी। सुरक्षा मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जनसभा स्थल का मुआयना किया। उधर, भाजपा नेताओं की जनसभा स्थल के नजदीक हेलीपैड बनाने की मांग प्रशासन ने खारिज कर दी। पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर उतारने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


चौथे चरण के मतदान के लिए बुंदेलखंड में नेताओं की आमद बुधवार से शुरू हो जाएगी। पहली चुनावी रैली 15 फरवरी को भाजपा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जीआईसी मैदान में जनसभा संबोधित करेंगे। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा और क्षेत्राधिकारी नगर डा.राकेश कुमार मिश्र व प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह समेत कई अफसरों ने ग्राउंड का निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजाम देखे।

भाजपा नेताओं ने जनसभा स्थल के नजदीक हेलीपैड बनाने की मांग की। इस पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी अभियंता के साथ मुआयना किया। लेकिन पेड़ और हाईटेंशन लाइन के चलते इस मांग को अफसरों ने खारिज कर दिया। पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर उतारने की अनुमति का सुझाव दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने बताया कि देर शाम को अधिकारियों ने एक बार और मुआयना कर नक्शा बनाने का आश्वासन दिया है। स्वीकृति नहीं मिली तो फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें