फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति जुलूस पर 10 नामजद, 45 अज्ञात

Mon, 13 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
महा संग्राम - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
बगैर अनुमति जुलूस निकालकर नारेबाजी करना बसपा प्रत्याशी के पुत्र और समर्थकों को महंगा पड़ गया। निगरानी टीम प्रभारी ने तहरीर देकर 10 नामजद और 45 अज्ञात के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


तिंदवारी क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी जगदीश प्रजापति के पुत्र अभिषेक प्रजापति (कदौरा, जालौन) ने सैकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस निकाला और नारेबाजी की। निगरानी समिति प्रभारी मनोज कुमार और थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने मुख्य बाजार में जुलूस रोक लिया और अनुमति पत्र मांगा।

अभिषेक प्रजापति अनुमति पत्र टीम को नहीं दे सके। पुलिस द्वारा वीडियोग्राफी कराए जाने पर कई समर्थक भाग गए। प्रत्याशी के पुत्र समेत 10 लोगों के नाम-पते डायरी में दर्ज कर छोड़ दिया गया। बाद में निगरानी टीम प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन की धारा 171(ज) व 188 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपियों में प्रत्याशी के पुत्र अभिषेक प्रजापति समेत मनोज पुत्र रामखेलावन राजपूत (तिंदवारी), राजेश पुत्र राजकुमार (स्वराज कालोनी), प्रीमत पुत्र रामराज (पलरा), उमाचंद्र पुत्र जगदेव (गांधी नगर, तिंदवारी), आलोक प्रजापति पुत्र रामदीन (बिजली खेड़ा), देवीदयाल पुत्र रामाधार रैदास (सुनहरी रोड, तिंदवारी), बिंदा प्रजापति (भिड़ौरा रोड, तिंदवारी), राजाबाबू प्रजापति (जोगी मोहाल, तिंदवारी) व राजकरन (तिंदवारी) और 45 अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें