फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए दी आर्थिक मदद

Fri, 04 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सूखे से सब्जी की खेती बर्बाद होने से चिंतित किसान की पुत्री की शादी में आर्थिक सहयोग के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन


शहर से सटे भुरेड़ी गांव के मजरा छोटा पुरवा निवासी विजय पाल निषाद दो बीघे जमीन में सब्जी उगाकर परिवार पालता है। सब्जी की बारी सूखे की भेंट चढ़ने से उसके सामने बेटी की शादी करने में मुश्किलें आ रही थी।
विज्ञापन


सात दिसंबर को उसके घर बारात आनी है। सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रीती साहू के प्रतिनिधि रामेश चंद्र साहू ने विजय पाल को पुत्री की शादी के लिए तीन हजार रुपये सहयोग राशि दी।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने राशन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया। इस मौके पर नारायण निषाद, रामदास निषाद, रामकिशोर, इंद्रराज सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें