फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: सांप के साथ बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, खेत में पानी लगाते समय डसा, अस्पताल में हड़कंप

Wed, 20 Dec 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: राजाराम अपने परिजनों के साथ मंगलवार की शाम खेत में पानी लगा रहा था। तभी योगेंद्र को सर्प ने डस लिया। इससे वह खेत में गिर पड़ा और उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती किशोर और डिब्बे में बंद सर्प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में खेत में पानी लगाते समय किशोर को सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वहां काम रहे परिजनों ने देखा तो पहले सांप को एक डिब्बे में बंद किया। इसके बाद किशोर के साथ डिब्बे ममें बंद सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

इससे कुछ समयके लिए अस्पताल कर्मियों में खलबली मच गई। फिलहाल किशोर खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मटौंध थाना क्षेत्र के आलमखोर गांव निवासी योगेंद्र (13) पुत्र राजाराम अपने परिजनों के साथ मंगलवार की शाम खेत में पानी लगा रहा था। तभी योगेंद्र को सर्प ने डस लिया।
इससे वह खेत में गिर पड़ा और उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने देखा, तो उन्होंने सर्प को डिब्बे में बंद कर किशोर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों को सांप दिखाकर किशोर का इलाज कराया। पिता ने बताया कि डसने के बाद सांप अपने बिल की ओर भाग रहा था, बड़ी मुश्किल से उसे पकड़ा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें