बांदा। तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में युगल
मुकाबले में अंडर-13 में विप्रांश यादव व अर्श की जोड़ी ने जीत हासिल की।
उधर, अंडर-19 में अमन व शशांक की जोड़ी विजेता बनी।
हार्पर क्लब
में बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं हार्पर क्लब के प्रशिक्षु बच्चों समेत
जिले के अन्य स्थानों से आए उदीयमान खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। बालिका
वर्ग में 18 और बालक वर्ग में 44 खिलाड़ी शामिल हुए। बालक एकल अंडर-13 सेमी
फाइनल में शशांक ने हर्ष सिंह को 21-5, 21-13 से व विप्रांस ने मोहम्मद
अर्श को 21-11, 21-16 से हराया।
फाइनल में विप्रांश यादव ने शशांक
को 21-18, 22-24, 21-19 से शिकस्त दी। युगल सेमी फाइनल में विप्रांस व
मोहम्मद अर्श ने सत्यम व हर्ष की जोड़ी को 21-9, 21-11 से तथा अकरम व शशांक
ने गौरव व अरशद की जोड़ी को 21-5, 21-7 के अंतर से हराया।
फाइनल
में विप्रांस यादव व अर्श ने अकरम तथा शशांक की जोड़ी को 21-18,21-19 से
हराया। अंडर-19 सेमी फाइनल बालक एकल वर्ग में अमन ने मोहम्मद अकरम को 21-7,
21-11 से तथा शशांक ने विप्रांश को 21-19, 21-17 के अंतर से हराया।
फाइनल
में अमन ने शशांक को 21-17, 21--15 से पराजित किया। युगल सेमी फाइनल में
अमन व शशांक ने मयंक व अर्श को 21-9, 21-10 से तथा अकरम व विप्रांश ने हर्ष
व सत्यम को 21-15,21-11 से हराया। फाइनल में अमन व शशांक की जोड़ी ने
विप्रांश व अकरम को 21-19, 21-17 से शिकस्त दी।
शुक्रवार को देर
शाम डीएम सुरेश कुमार ने विजेता टीम के बच्चों को ईनाम बांटे। ईनामों की
व्यवस्था बांदा विकास प्राधिकरण ने की थी। हार्पर क्लब सचिव वासिफ जमां ने
डीएम को माला पहनाकर स्वागत किया।
क्लब के क्रीड़ा सचिव अरुण
अवस्थी, वरिष्ठ खिलाड़ी सीरजध्वज सिंह, काजी जमीर, राजेश दुबे, पूर्व सचिव
रामेंद्र शर्मा, प्रदीप वर्मा, विक्रम सिंह, धनेंद्र सिंह, विनोद यादव,
जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह मौजूद रहे। प्रशिक्षक मोहम्मद अनवर अली ने
संचालन किया।