बांदा। पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के नामांकन में अंतिम दिन
डीडीसी के लिए 96 पर्चे दाखिल हुए। अब जसपुरा व तिंदवारी ब्लाक के वार्डों
में डीडीसी प्रत्याशियों की संख्या 135 हो गई। उधर, पहले चरण में नामांकन
कराने वालों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए।
कलेक्ट्रेट स्थित
सभागार में शनिवार को दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई। अंतिम
दिन पर्चा दाखिल करने की होड़ रही। कलेक्ट्रेट व आसपास का इलाका
प्रत्याशियों के नामांकन जुलूसों की भीड़ से भरपूर रहा।
तिंदवारी
ब्लाक के वार्ड-8 (बबेरू पंचम) में 25, वार्ड-9 (तिंदवारी प्रथम) में 14,
वार्ड-10 व 11 (तिंदवारी द्वितीय व तृतीय) में 16 व 11 नामांकन दाखिल हुए।
पहले दिन 26 नामांकन दाखिल हुए थे। अब इस ब्लाक से जुड़े चार वार्डों में
डीडीसी प्रत्याशियों की संख्या 96 हो गई।
इसी तरह जसपुरा ब्लाक के
वार्ड-12 (जसपुरा प्रथम) में 17 और वार्ड-13 (जसपुरा द्वितीय) में 13
दावेदारों ने पर्चे भरे। पहली अक्तूबर को 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल
किया था। अब यहां डीडीसी उम्मीदवारों की संख्या 43 हो गई।
जसपुरा
ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 275 नामांकन दाखिल हुए। पहली
अक्तूबर को 52 नामांकन पत्र जमा हुए थे। दो दिनों में नामांकन भरने वालों
की संख्या अब 327 हो गई।
यहां एसडीएम सीएल सोनकर व क्षेत्राधिकारी
प्रभात कुमार मौजूद रहे। नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र पंचायत चुनाव
के लिए पहले दिन 137 उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे। इनमें 40 सामान्य, 48
आरक्षित व 49 महिला प्रत्याशियों ने परचे लिए। यहां 129 वार्डों में चुनाव
होना है।
पहले चरण में चार वार्डों में डीडीसी के लिए नामांकन
दाखिल करने वाले 19 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। वार्ड-18 में
नवीन कुमार, सुशील कुमार व सुशीला और वार्ड-19 में रमजान खां, ओम प्रकाश
त्रिपाठी व रजुलिया ने नामांकन वापस लिया।
वार्ड-20 में सबसे
ज्यादा 9 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। इनमें महेंद्र पाल वर्मा, अंबिका
प्रसाद, अवधेश कुमार, अलखराम, अनिल कुमार, अरुण कुमार, जगमोहन, देवीदीन व
अजय शामिल हैं। वार्ड-21 में जगतराम, अर्जुन कुमार, अरविंद व आदित्य ने नाम
वापस लिया।