कलेक्ट्रेट मेें प्रदर्शन करते अमलोर और कुकुवा के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। पैलानी तहसील के अमलोर व कुकुवा गांव के लोगों ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर कोटेदारों को बर्खास्त करने की मांग की। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि अमलोर व कुकुवा गांव में दो कोटेदार नियुक्त होने के बावजूद लोग राशन के लिए भटक रहे हैं। बताया कि जनवरी में एक भी कार्डधारक को राशन नहीं बांटा गया। फरवरी मेें भी गिने-चुने लोगोें को राशन दिया गया।
एनएफएसए के तहत 45 परिवारों को राशन कार्ड नहीं दिए। दोनों कोटेदारों ने घर बैठे मनमाफिक पात्रों का चयन कर लिया। इसमें ग्राम प्रधान की मिलीभगत भी है। ग्रामीणों ने जिला स्तरीय अधिकारियों से जांच कराकर दोनाें कोटे बर्खास्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जयराम तिवारी, राजू, संजय सिंह, चुन्नू तिवारी, अध्योया गुप्त, गुलाब, मिठनिया, उदय पाल, गीता, रामगोपाल, कमलेश, शिव प्रताप सिंह भी शामिल रहे।