फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता युवक का शव केन रेल पुल के नीचे मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर से गायब युवक का शव केन नदी रेलवे पुल के नीचे मिला। चट्टान में गिरने से जिस्म क्षत-विक्षत था। परिजन हत्या या आत्महत्या के असमंजस में हैं। पुलिस इसे महज हादसा बता रही है।
विज्ञापन

शहर के कंचन पुरवा निवासी शिवम (18) पुत्र भोला यादव का शव गुरुवार को सुबह बांदा-खैराडा रूट पर केन नदी रेलवे पुल के नीचे मिला। शव चट्टानों पर औंधे मुंह पड़ा था। उसकी शिनाख्त बड़े भाई पवन यादव ने की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
सरकारी दफ्तर के वाहन चालक व भाई पवन और चाचा सुल्तान सिंह यादव ने बताया कि बुधवार को शाम दरवाजे पर मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ बैडमिंटन खेल रहा था। इसी के बाद वह लापता हो गया। रातभर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लगा। सुबह उसका शव मिला। हालांकि वह साफ तौर पर यह नहीं बता सके कि यह हत्या थी या आत्महत्या।
विज्ञापन

शिवम दो भाइयों में छोटा था। पिता वाहन चालक है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने आशंका जताई कि पैर फिसलने या ट्रेन आ जाने पर घबराहट में गिरकर मौत हुई। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें