फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रेलवे को धोखा देकर भागा ठेकेदार, वाहन स्टैंड पर लटक रहा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ठेका लेने के तीन महीने बाद ही ठेकेदार रेलवे का वाहन स्टैंड बंदकर भाग गया। रेलवे ने धनराशि जमा करने के लिए उसे 15 दिन का अल्टीमेटम भी दिया, लेकिन ठेकेदार नहीं लौटा। इसके चलते वाहन स्टैंड पर ताला लटक रहा है। यात्री भगवान भरोसे वाहनों को वाहन स्टैंड के इर्द-गिर्द खड़ा कर ट्रेन में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

ए-ग्रेड रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए वाहन स्टैंड का ठेका मार्च में नए ठेकेदार को दिया गया था। तीन महीने तक ठेकेदार ने वाहन स्टैंड का संचालन किया। इसके बाद रेलवे को धनराशि अदा नहीं की। इस पर रेलवे ने ठेकेदार को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए धनराशि जमा करने के निर्देश दिए, लेकिन ठेकेदार ने धनराशि जमा नहीं की और मई की शुरुआत में ही वाहन स्टैंड पर ताला डालकर भाग भाग गया।
वाहन स्टैंड बंद हो जाने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन-रात में ट्रेन में सफर करने के लिए आने वाले यात्री मजबूरन अपने वाहनों को बंद पड़े वाहन स्टैंड के इर्द-गिर्द लावारिस हालत में खड़ा कर ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इधर, जीआरपी थाना प्रभारी नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने कहा कि वाहन स्टैंड जल्द चालू होना चाहिए। वाहनों की सुरक्षा के लिहाज से जीआरपी के दो सिपाही वाहनों की समय-समय पर निगहबानी करते हैं।
विज्ञापन


वर्जन...
ठेकेदार वाहन स्टैंड का संचालन नहीं कर पाया और बीच में ही उसने अपना काम बंद कर दिया। रेलवे अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही नया टेंडर कराते हुए 15 दिन के भीतर वाहन स्टैंड को चालू कराया जाएगा। -मनोज शिवहरे, रेलवे स्टेशन प्रबंधक, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें