फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अनशनकारी महिला की हालत बिगड़ी, भर्ती कराया

विज्ञापन
अनशनकारी महिला को एंबुलेंस में बैठाते डॉ. विनीत सचान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अनशन पर बैठी महिला की हालत बिगड़ गई। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर डॉक्टरों की टीम ने उसे अनशन स्थल से उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।उसे आराम मिलने पर बाद में उसकी छुट्टी कर दी है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी कलावती (35) पिछले 27 जनवरी से अशोक लाट के नीचे अनशन पर बैठी थी। शनिवार की देर शाम उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने कलावती को एंबुलेंस से अनशन स्थल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज किया गया।
कलावती ने बताया कि आठ जनवरी को गांव में उसके पड़ोसियों से पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया था। विवाद में कलावती के पति मोहनलाल को सात लोगों ने पीट दिया था। घटना में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तब से आरोपियों की गिरफ्तारी न हाेने को लेकर वह 27 जनवरी से अनशन में बैठी थी। पूरे प्रकरण में मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को दो बार गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। महिला को अवगत भी कराया गया है, लेकिन वह अनशन की बात पर अड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें