फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छत्रसाल बुंदेला टाइगर्स ने तीन अंकों से जीता मैच

विज्ञापन
रायफल क्लब मैदान में कबड्डी लीग के पहले मैच में प्रदर्शन करते खिलाड़ी। - फोटो : रायफल क्लब मैदान में कबड्डी लीग के पहले मैच में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।
विज्ञापन
बांदा। रायफल क्लब मैदान में रविवार को बुंदेलखंड कबड्डी लीग -2025 का शुभारंभ हुआ। पहला मैच छत्रसाल बुंदेला टाइगर्स ने जीता। वहीं ऊदल लायंस, बांदा दबंग, महाराजा खेत सिंह व बुंदेलखंड एक्सप्रेस टीमों ने भी जीत हासिल की। इसके पहले फ्लैग मार्च करते हुए राष्ट्रगान गाया गया।
विज्ञापन

जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से बुंदेलखंड कबड्डी लीग-2025 का आयोजन रायफल क्लब ग्राउंड में किया गया। प्रतियोगिता में आठ टीमों की ओर से खेले जा रहे 15 मैचों की श्रृंखला में रविवार को पहला मैच बुंदेलखंड एक्सप्रेस व छत्रसाल बुंदेला टाइगर्स के मध्य खेला गया, जिसमें छत्रसाल बुंदेला टाइगर्स ने तीन अंक से मैच अपने नाम किया। दूसरा मैच ऊदल लायंस व मलखान राइडर्स के बीच खेला गया। इसमें ऊदल लायंस ने 13 अंक से जीत हासिल की। तीसरा मैच पन्ना डायमंड व बांदा दबंग के बीच खेला गया। बांदा दबंग ने 15 अंक से पन्ना डायमंड को करारी शिकस्त देकर मैच को अपने नाम कर लिया। वहीं चौथा मैच आल्हा योद्धा व महाराजा खेत सिंहफाइटर्स के मध्य खेला गया, जिसमें महाराजा खेत सिंह ने 16 अंकों से जीत हासिल की।
पांचवां मैच बुंदेलखंड एक्सप्रेस व मलखान राइडर्स के मध्य खेला गया। इसमें बुंदेलखंड एक्सप्रेस ने 15 अंक से जीत हासिल की। इसके पहले योगेश द्विवेदी,राम लखन कुशवाहा ,रामबली सिंह, दिलीप सिंह, राजकुमार राज, चंद्रमौली भारद्वाज, विनीत मसुराहा, व्यायाम शिक्षक रामकुमार कुमार, मनोज सिंह, अंतिमा श्रीवास्तव, मंजू सिंह, बुंदेलखंड कबड्डी लीग के अध्यक्ष नितिन द्विवेदी, सचिव कमल सिंह यादव, सुनील सक्सेना, राकेश द्विवेदी, चौकी इंचार्ज अलीगंज राकेश द्विवेदी आदि ने फ्लैग मार्च करते हुए नेशनल एंथम, राष्ट्रगान गा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें