The commissioner inspected the development work of the guard
- फोटो : BANDA
अतर्रा। राज्य पर्यटन विभाग 88.71 लाख रुपये से सिद्धपीठ पहड़ियादाई स्थल का विकास कराया जा रहा है। बाउंड्रीवाल, हवन कुंड, सेट, टॉयलेट ब्लॉक, इंटरलॉकिंग रोड, सीढ़ियां, पेड़ों के चबूतरे सहित 10 सोलर लाइट लगाए जाएंगे।
सोमवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल और डीएम आनंद कुमार सिंह ने पौंडरा गांव में इस धार्मिक और पर्यटनस्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों के सुझावों पर मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजने को कहा। यहां तालाब में पिचिंग और मंदिर के पूर्ण विकास के लिए योजनाओं को शासन स्तर पर संदर्भित करने को कहा। महंत अजय दास महाराज ने परिसर में पुलिस चौकी खोले जाने की मांग की। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ गोष्ठी कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस अवर अभियंता अनूप राठौर ने बताया कि सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। सोलर लाइट लगाना शेष है।
पर्यटन सूचना अधिकारी रामकुमार मौर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश में पयर्टन क्षेत्रों के विकास एवं पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना के अंतर्गत पहड़िया दाई का विकास किया जा रहा जबकि सिमौनीधाम में केंद्रीय योजना के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि पर्यटन सचिव मुकेश मेश्राम पहाड़िया दाई के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकरण निषाद, राजकुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, जगराम सिंह, राजभवन उपाध्याय, डॉ. अनिल त्रिपाठी, रणजीत सिंह, राजेश सिंह नगनेधी, पुष्कर द्विवेदी, नरेंद्र सिंह नन्ना, प्रद्युमभन नरेश आजाद, रजत सेठ, राजेश द्विवेदी, अतर्रा तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, नरैनी तहसीलदार सुशील कुमार सिंह, सीओ नरैनी सियाराम आदि मौजूद रहे।