फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर लौहपुरुष पटेल को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Tribute paid to iron man Patel on death anniversary - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। भारत रत्न और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर राजनीतिक व अन्य दलों ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। सपा और कांग्रेस ने अपने कार्यालयों में उन्हें याद किया। अखिल भारतीय कुर्मी महासभा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि लौह पुरुष ने गृह मंत्री के रूप में अदम्य साहस के फैसले लिए।
विज्ञापन

सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय करन यादव, उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुशीर अहमद सहित अशोक सिंह गौर, राकेश राजपूत, नंदकिशोर यादव, ब्रजभूषण यादव, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रदीप निगम लाला, अनुपम लौहवंशी, अब्दुल रज्जाक, मौला बक्स, महेंद्र यादव, प्रदीप जड़िया, यूसुफ फरीदी, आमिर खां आदि ने सरदार पटेल द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया। कांग्रेस के कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके जीवन के बारे में चर्चा की। बी लाल, शिवबली सिंह, राजेश कुमार गुप्त, बच्चा, ओमप्रकाश, इस्लाम खां, राजन सिंह, जय कुमार, सुखदेव गांधी, इरफान आदि शामिल रहे।
उधर, अखिल भारतीय कुर्मी महासभा की बांदा इकाई ने अपने कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल की अध्यक्षता में गोष्ठी की और श्रद्धांजलि दी। प्रदेश सचिव राममिलन सिंह पटेेल ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सरकार को अन्न दाताओं के सामने झुकना पड़ेगा। मुन्ना सिंह पटेल, अरविंद पटेल, कुलदीप सिंह पटेल, कमलेश पटेल, अरुण पटेल, विनय कुमार सिंह, ज्ञान बाबू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें