फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डिक्री की धनराशि वसूली में देरी पर आयोग सख्त, डीएम से मांगा जवाब

Sun, 01 Mar 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उपभोक्ता आयोग के आदेश के बावजूद डिक्री की धनराशि अब तक वसूल नहीं हुई है। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन




जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने जिलाधिकारी से जवाब तलब कर कार्रवाई तेज करने के आदेश दिए हैं। यह मामला राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा के पक्ष में इजरा वाद संख्या 15/2024 से संबंधित है। आयोग ने 30 जनवरी को विपक्षी फकीरे सिंह भदौरिया के खिलाफ वसूली अधिपत्र जिलाधिकारी को भेजा था। एक महीने से अधिक समय बीतने पर भी धनराशि वसूल नहीं हुई और न ही आयोग को कोई सूचना मिली।
विज्ञापन




आयोग की सदस्य गीतांजलि भारती ने दोबारा पत्र भेजकर तत्काल वसूली करने को कहा है। उन्होंने धनराशि अध्यक्ष जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बांदा के नाम चेक या ड्राफ्ट से भेजने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें