फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अमारा रपटा के ऊपर से बह रही चंद्रावल नदी

Sun, 16 Aug 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-5-अमारा रपटे के ऊपर से बहती चंद्रावल नदी और निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
पैलानी। लगातार बारिश से चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद अमारा रपटा के ऊपर से पानी बहने लगा।
विज्ञापन

पानी का बहाव बढ़ता देख प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर रपटा से दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद करा दी। रविवार को एसडीएम भूपेंद्र सिंह और तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने मौके पर पहुंचकर रपटा का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।

अमारा रपटा के ऊपर पानी आने से अमारा, कुटी डेरा, बरेहटा, खप्टिहा कलां, दिप्पा डेरा, शिवपाल डेरा, गणेश नगर और शिवरामपुर समेत करीब चार दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से रपटा पर पानी का बहाव होने के दौरान उसे पार न करने की अपील की है।
विज्ञापन

एसडीएम और तहसीलदार ने राजस्व व पुलिस कर्मियों को रपटा और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। जलस्तर या बहाव बढ़ने की स्थिति में तत्काल सूचना देने को कहा गया है।

नाविकों को नाव में मौजूद लोगों को लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने और उसका अनिवार्य रूप से इस्तेमाल कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-

नांदादेव-पड़ोहरा रपटा भी प्रभावित
चंद्रावल नदी का पानी बढ़ने से नांदादेव-पड़ोहरा रपटा भी प्रभावित हुआ है। इसके बंद होने से आसपास के कई दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। प्रशासन दोनों स्थानों पर स्थिति पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन



चिल्ला घाट पर बढ़ा यमुना-केन का जलस्तर
उधर, चिल्ला घाट पर यमुना का जलस्तर बढ़कर 90.42 मीटर और केन नदी का 94.02 मीटर पहुंच गया है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे और रपटों पर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें