फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुंदेलखंड में एक माह को स्थगित हो जनगणना

Mon, 25 May 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



बांदा। जनगणना के कार्य में लगे शिक्षक 48 डिग्री तापमान में बीमार हो रहे हैं। शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी ने केंद्र व प्रदेश सरकार से बुंदेलखंड में जनगणना के कार्य को अगले एक माह के लिए स्थगित करने की मांग की है।
विज्ञापन




एमएलसी ने लिखे पत्र में कहा कि बुंदेलखंड में अधिकतम तापमान 48 डिग्री के इर्दगिर्द है। जनगणना कार्य में लगे शिक्षक बड़ी संख्या में बीमार हो रहे हैं। शिक्षकों के हित में जनगणना के कार्य को अगले एक माह के लिए तत्काल रोक दिया जाए। ताकि कोई शिक्षक लू की चपेट में न आ सके। आंकड़ों के अनुसार तो चित्रकूटधाम मंडल में 18 शिक्षकों ने बीएसए व तहसीलदार को बीमार होने का पत्र दिया है। कहा कि वह बीमारी के कारण वह अगले 10 दिनों तक जनगणना का कार्य नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें