फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक में टक्कर मारकर बिजली पोल से टकराई कार, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। तेज रफ्तार कार ने बुधवार की शाम को बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार भी सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के सांड़ा गांव निवासी नरेश कुमार (26) पत्नी ममता (21) को बाइक में बैठाकर बांदा जाने के लिए निकले। बाइक सवार दंपति देवरथा मोड़ के पास ही पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपति छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक को टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराई। चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायल दंपति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें