फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बार संघ अध्यक्ष समेत सात पर डकैती और जानलेवा हमले का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कक्ष आवंटन को लेकर अधिवक्ताओं में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व अध्यक्ष की तहरीर पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष समेत सात नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने डकैती, हत्या की कोशिश जैसी गंभीर धाराएं लगाई हैं। दूसरे पक्ष की मंगलवार को शाम ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने बताया कि सोमवार की रात उनके कक्ष का गोविंद प्रसाद त्रिपाठी ने ताला तोड़कर सामान फेंककर अपना सामान रख लिया था। गोविंद प्रसाद का कहना है कि यह कक्ष अध्यक्ष द्वारिकेश मंडेला ने उनके नाम आवंटित किया है। मंगलवार की सुबह जब पूर्व अध्यक्ष के जूनियर अधिवक्ताओं ने देखा तो इसकी जानकारी उनको दी और वह मौके पर आए।
गोविंद त्रिपाठी से जैसे ही बात करने के लिए आगे बढ़े तो दोनों में बहस और मारपीट होने लगी। इसी बीच गोविंद त्रिपाठी लड़खड़ा गए और चार फीट ऊंचे चबूतरे से गिर गए और घायल हो गए। गोविंद त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि अशोक दीक्षित और उनके जूनियर अधिवक्ताओं ने सिर पर डंडा मारा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई। गोविंद प्रसाद त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की शाम पूर्व अध्यक्ष अशोक दीक्षित, उनके बेटे सहित पांच के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। देर रात अशोक दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने बार संघ अध्यक्ष द्वारिकेश मंडेला, कृष्णकांत, विष्णुकांत यादव, गोविंद त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह, अनूप यादव, विख्यात यादव को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के विरुद्ध कक्ष का ताला तोड़कर सामान और पैसा लूटने, जान से मारने की कोशिश सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
अशोक दीक्षित ने बताया कि उन्होंने विधायक निधि से छह कक्षों का नव निर्माण करवाया था, जिसमें से उनका भी कक्ष शामिल है। यहां पर वह 40 सालों से बैठ रहे हैं, लेकिन मौजूदा अध्यक्ष ने आवंटन को बिना अदालत की अनुमति के निरस्त कर दूसरों को आवंटित कर दिया है। सोमवार को उनके कक्ष का ताला तोड़ दिया और मंगलवार को मारने की नीयत से बार संघ अध्यक्ष द्वारिकेश मंडेला व गोविंद त्रिपाठी समेत 20-25 लोग आए और उन पर हमला कर दिया।
सीओ राजीव प्रताप का कहना है की दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष द्वारिकेश मंडेला का कहना है कि घटना के समय वह घर पर थे। एफआईआर में उनका नाम गलत शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें