फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कार रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे गिरी, कार सवार दो लोग बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ट्रक को ओवरटेक कर निकली रोडवेज बस से बचने के लिए कार सवारों ने स्टीयरिंग मोड़ दी तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने बताया कि उनके पुत्र का मित्र तिंदवारी रोड, कालू कुआं निवासी प्रज्जवल अपने साथी के साथ मंगलवार की रात नौ बजे करीब कालू कुआं ओवरब्रिज से होकर बाबूलाल चौराहे की तरफ जा रहे थे। तभी बाबूलाल चौराहे की ओर से आए ट्रक को ओवरटेक करने में रोडवेज बस सामने से आ गई। कार चालक प्रज्जवल ने कार को मोड़ दिया, इससे कार रेलिंग तोड़कर प्राइवेट बस अड्डे की तरफ गिर गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। कार सवार दोनों हादसे में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें