फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार खत्म, कल पड़ेंगे वोट

Thu, 03 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ग्राम प्रधान और सदस्य चुनाव के तीसरे चरण में नरैनी और बिसंडा ब्लाक के 132 ग्राम पंचायतों के लिए 502 पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन


नरैनी ब्लाक के कई गांव दस्यु प्रभावित क्षेत्र में होने से यहां निगरानी के लिए सबसे अधिक 22 सेक्टर मजिस्ट्रेेट नियुक्त किए गए हैं। बिसंडा में आठ सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर, गुरुवार को शाम चुनाव प्रचार का शोर थम गया।

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में नरैनी ब्लाक की 83 और बिसंडा ब्लाक की 49 ग्राम पंचायतों में प्रधान व सदस्य के लिए वोट डाले जाएंगे।

नरैनी ब्लाक में 171 मतदान केंद्रों के 291 बूथों के लिए शुक्रवार को शाम राजकुमार इंटर कालेज, नरैनी से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 44 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी जाएंगी।
विज्ञापन


1164 मतदान कर्मी ड्यूटी में लगाए गए हैं। यहां 47 बूथ संवेदनशील, 58 अति संवेदनशील और 61 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में रखे गए हैं। निगरानी के लिए चार सुपर जोनल, चार जोनल और 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

उधर, बिसंडा ब्लाक के 102 मतदान केंद्रों के 211 बूथों के लिए आदर्श इंटर कालेज, बिसंडा से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। यहां 49 ग्राम पंचायतों के 102 मतदान केंद्रों के 211 बूथों में वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा 32 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। 844 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां संवेदनशील बूथों की संख्या सिर्फ तीन है।

18 अति संवदेनशील और 36 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में रखे गए हैं। यहां दो जोनल, दो सुपर जोनल और आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान की निगरानी करेंगे।

उधर, गुरुवार को शाम चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी गुपचुप तरीके से संपर्क साधने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें