बांदा। अनुदेशकों की बैठक मेें नियमितीकरण और मानदेय
25 हजार रुपये किए जाने की मांग लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में 22 दिसंबर से
शुरू हो रहे दो दिवसीय धरने की तैयारियों पर चर्चा की गई।
प्रदेश
महासचिव ने निष्क्रिय जिला व ब्लाक कार्यकारिणी भंग कर दी। टीचर्स सोसायटी
में उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में गुरुवार को
प्रदेश महासचिव भोलानाथ पांडेय ने कहा कि दिल्ली में प्रदेश भर से अनुदेशक
जुटेंगे और अपनी समस्याएं रखेंगे।
धरने में अनुदेशकों का मानदेय
25 हजार करने, स्वत: घनवीनीकरण, मातृत्व अवकाश देने तथा इसी पर अनुदेशकों
को नियमित करने की मांग की जाएगी। अनुदेशक सुशील पांडेय, माधुरी गुप्ता,
प्रशांत व महेश कचेर ने प्रदेश महासचिव का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस
दौरान उन्होंने निष्क्रिय जिला व ब्लाक कार्यकारिणी भंग करने का निर्णय
लिया। कहा कि जिला कार्यकारिणी गठित होने तक सुशील पांडेय, माधुरी गुप्ता व
प्रशांत कुमार जिम्मेदारी संभालेगें।
जिलाध्यक्ष चित्रकूट
श्यामसुंदर यादव, सीता गुप्ता, मनीषा, मंजूलता, गायत्री देवी, रमाशंकर
राजपूत, प्रेमशंकर मिश्रा, नीलम सिंह, निलेश, कमलेश, गायत्री देवी, पुष्पा
साहू इत्यादि मौजूद रहीं।