संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी। सीएचसी सभागार में बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीएमओ पूजा अहिरवार ने जिला कोर ग्रुप के घोषणा पत्र का विमोचन किया। बताया कि दस फरवरी से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा।
ॉउन्होंने फाइलेरिया रोग के कारण व बचाव की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। बताया कि कोर ग्रुप में दो ब्लॉकों के 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ, एएनएम, ग्राम प्रधान, कोटेदार, अध्यापक, आशा, आंगनबाड़ी उन्मूलन कार्यक्रम में भूमिका निभाएंगे। बायोलॉजिस्ट अतुल कुमार ने कहा कि समुदाय की भागीदारी से फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कहा कि फाइलेरिया का इलाज संभव है।
लक्षण दिखते ही इलाज शुरु करने व कुछ सावधानी अपना कर बीमारी को सही किया जा सकता है। कार्यक्रम मेंचिकित्सा अधीक्षक विवेक यादव, एआरओ प्रज्ञा गुप्ता, बीसीपीएम भीष्म नारायण गिरी, बृजमोहन, जयराम त्रिपाठी, नीरज मिश्रा, अमित तिवारी, सीएचओ रोशनी देवी, रोशनी त्रिपाठी सहित अन्य फाइलेरिया वॉलिंटियर मौजूद रहे।