बांदा। बंद कार के अंदर मंगलवार की देर शाम युवक का शव पड़ा मिला। कार मालिक ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शंकर नगर मोहल्ला निवासी सुनील चौरसिया ने पुलिस को बताया कि दो दिन से उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। मंगलवार की देर शाम उन्होंने कार खोली तो एक 35 वर्षीय युवक का शव आगे की सीट में पड़ा मिला। उन्होंने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व कोतवाल बलराम सिंह पहुंचे। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शरीर में कोई जाहिरा चोट नहीं मिली है। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी तरह से वह व्यक्ति कार के अंदर चला गया है, और उसकी मौत हो गई है।