फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। एक माह पूर्व अहमदाबाद से लौटे युवक को गांव के तीन-चार युवक परेशान कर रहे थे। गुरुवार रात युवक का शव साड़ी के सहारे छत के छल्ले पर फंदे से लटकता मिला। चाचा ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा-बा इंदिरा कालोनी निवासी दीपक (21) पुत्र विजय शाह अहमदाबाद में रहकर काम करता था। उसके माता-पिता भी दिल्ली में रहकर काम करते हैं। एक माह पूर्व ही विजय अपने घर वापस आया था। माता-पिता के परदेस में रहने के कारण विजय घर में अकेले ही था।
चाचा राजा वर्मा निवासी मझीवां ने बताया कि दीपक ने अपने पिता को फोन पर जानकारी दी थी कि गांव के तीन-चार लोग रोज घर आकर उसे परेशान करते हैं और शराब पिलाने के साथ ही मछली भूनकर खाते हैं।
विज्ञापन

गुरुवार की रात को संदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे के अंदर साड़ी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चाचा राजा वर्मा आरोप है कि दीपक की हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें