फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गहरार नाले में डूबी महिला का शव नरैनी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गहरार नाले में डूबी महिला का शव नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुंगरी पुल के पास पानी में एक पेड़ से फंसा मिला। वह दो दिन पहले नाला पार करते समय डूब गई थी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के बल्दू का पुरवा निवासी सुमन उर्फ रानी (22) की शादी झांसी जिले के घेवदा गांव में हुई थी। पति विनोद नशे का लती है। इस कारण वह मायके में डेढ़ साल से रह रही थी। पिता रामनिभाव ने बताया कि 29 अगस्त को सुमन खेत पर चारा काटने गई थी। चारा काटकर वह घर आई और दोबारा खेत चली गई। वहां से मां विमला और भाई हरिनारायण के साथ वापस घर आ रही थी।
गहरार नाला पार करते समय रपटे पर पैर फिसल जाने से नाले में डूब गई। तब से उसकी एमपी पुलिस तलाश कर रही थी। दो दिन बाद नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुंगरी पुल के पास शव पानी में एक पेड़ से फंसा बरामद किया गया। मौके पर नरैनी पुलिस ने एमपी पुलिस को सूचना दी। पु
विज्ञापन

लिस ने परिजनों से उसकी शिनाख्त कराई। पिता ने बताया कि उसके एक 10 माह का पुत्र है। नरैनी कोतवाल सुरेश सैनी ने बताया कि पानी में डूबी महिला का शव बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें