फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गड़रा नाला पुल के नीचे मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के मुरवल पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित गड़रा नाले पर बने पुल के नीचे एक बीस वर्षीय युवती का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव के पास से मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस नंबरों के आधार उसके परिजनों की तलाश कर रही है। युवती के चेहरे में चोट हैं।
विज्ञापन

गड़रा नाले के पुल के नीचे बुधवार को सुबह गुलाबी जाकेट, लाल स्वेटर व सुनहरे कलर की लेगी पहने 20 वर्षीय युवती का शव पड़ा मिला। युवती के चेहरे में चोट के निशान भी थे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच कराई। पुलिस का मानना है कि गिरने से चोट लगी हैं। हालांकि ग्रामीण युवती की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।


युवती के पास से मोबाइल फोन मिला है। फोन में मिले नंबरों के आधार पर उसके परिजनों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें