फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नहर खोदकर डाली गई मिट्टी पर फिसली बाइक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नहर के लिए खोदी गई मिट्टी पर बाइक फिसलने से चालक की मौत हो गई। पीछे बैठे युवक को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौसड़ गांव निवासी लखन सिंह (26) मंगलवार की शाम साथी 25 वर्षीय चुन्नू प्रजापति के पुत्र के साथ बाइक से सब्जी लेने के लिए तिंदवारी जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तिंदवारी नहर वाली रोड पर नहर खोदाई से निकली मिट्टी के ढेर से बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक चालक लखन सिंह मुंह के बल सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाए होने की वजह से उसके मुंह व नाक में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। साथी मामूली घायल हुआ।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में पिता राम सिंह के मित्र कोमल तिवारी ने बताया कि लखन दो भाइयों में छोटा था। हिमाचल प्रदेश में रहकर क्रशर में काम करता था। उसकी शादी भी मध्य प्रदेश के बम्हौरी गांव में तय थी। पांच दिन पहले वह गांव आया था। पिता के पास तीन बीघा खेती है। वह किसानी करते हैं। घर में मां फूलकली है। तिंदवारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि नहर पटरी रोड पर बाइक फिसल जाने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें