फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट में हुआ भाई-बहन के शवों का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
(फालोअप) नरैनी। कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक और स्तब्धता की चादर में लपेट दिया है। एक भाई-बहन ने कथित तौर पर एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने स्थानीय समुदाय को झंकझोर कर रख दिया है और कई अनसुलझे सवाल छोड़ गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसका बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। इसके बाद परिजनों ने धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दोनों के शवों का अंतिम संस्कार वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर किया। परिजनों के अनुसार, मृतक भाई-बहन के पूर्वजों का स्थायी निवास वाराणसी में रहा है। इसी कारण उन्होंने अपने पूर्वजों की भूमि पर ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।
इस हृदयविदारक घटना ने नरैनी कस्बे में दिनभर चर्चाओं का दौर जारी रखा। लोग एक-दूसरे से इस दुखद घटना के बारे में बात करते नजर आए और तरह-तरह की अटकलें लगाते रहे। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ हो सकता है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसआई रक्षा सेन ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है और यदि कोई तहरीर प्राप्त होती है, तो उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें