बांदा। हेलमेट पहनने में लापरवाही चित्रकूटधाम मंडल
के बाश़िदों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। मंडल मेेेें पिछले एक महीने के
दौरान हुए हादसों में 19 बाइक सवार अपनी जान गंवा चुके हैं।
नवंबर
के यातायात माह में हुए हादसों में बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर में छह-छह
बाइक सवारों कीमौत हुई, जबकि महोबा में एक ने जान गंवाई।
इनमें
अधिकतर लोगों की मौत हेलमेट न पहनने से सिर पर आई गंभीर चोटों से हुई। इसके
अलावा सड़क हादसों में चारों जिलों में दर्जनों लोग घायल हुए ।
बांदा में नवंबर में ट्रैफिक पुलिस के विशेष जांच अभियान के बावजूद इक्का-दुक्का बाइक सवार ही हेलमेट पहने नजर आते हैं।
यातायात
माह में हुए हादसों में 38 बाइक सवार घायल हुए। इनमें हेलमेट न लगाने से
सिर में आई गंभीर चोटों से छह लोगों की मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में
इसकी पुष्टि हुई है।
23 नवंबर को तुर्र्रा निवासी रिटायर्ड फौजी
राधेश्याम (45) और हड़हा कबौली (नरैनी) के अब्दुल सत्तार (28) बाइक भिड़ंत
में गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के तीसरे दिन दोनों की कानपुर में इलाज
के दौरान मौत हो गई।
18 नवंबर को गौरिहार (छतरपुर) के बाइक सवार पशु चिकित्सक डॉ. राजधर पाठक (35) ट्रैक्टर ट्राली से हुई भिड़ंत में जान गंवा बैठे।
19
नवंबर को चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी शिवमूरत (25) बाइक से
बाजार जाते समय साइकिल सवार से भिड़ गया। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी
मौत हुई।
इसी तरह 16 नवंबर को धरमपुर के अलीम अहमद (45) 15 नवंबर
को कबरई (महोबा) के बाइक सवार प्रेमनारायण (38) की भी सिर में चोट लगने से
मौत हुई थी।
हमीरपुर में पिछले महीने हुई हादसों में छह बाइक सवारों की मौत हुई। चार बाइक सवारों की जान हेलमेट लगाने से बच गई।
चार
नवंबर को कोतवाली के हेलापुर निवासी रामकिशुन के पुत्र यशवंत उर्फ पूरन
(20) की हेलमेट न पहनने से बेतवा पुल पर दूसरे बाइक सवार से हुई भिड़ंत में
मौत हो गई।
राठ कोतवाली क्षेत्र में नौ और 20 नवंबर को दो बाइक
सवारों ने अपनी जान गंवाई। मौदहा में 17 व 29 नवंबर व सुमेरपुर थानाक्षेत्र
में 25 नवंबर को हुए हादसों में तीन बाइक सवारों की मौत हुई।
तीनों
की मौत हेलमेट न पहनने से सिर में आई गंभीर चोटों से हुई। महोबा में पांच
नवंबर को बारीगढ़ निवासी बाइक सवार रतीराम जिला मुख्यालय जा रहा था।
कुम्हडौरा
बैरियर के पास वह बाइक से गिर कर घायल हो गया। हेलमेट न पहनने से उसके
सिर में गंभीर चोट आईं। छतरपुर जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
चित्रकूट में ट्रैफिक पुलिस के जागरूकता अभियान के बावजूद पिछले महीने हुए हादसों में छह बाइक सवारों की मौत हेलमेट न पहनने से हुई।
19
नवंबर को भरतपुर चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक
सवार राकेश (30) की मौके पर मौत हो गई। बेड़ी पुलिया के पास कार की टक्कर
से बाइक सवार की मौत हो गई।
माह के पहले हफ्ते में भरतपुर चौकी
क्षेत्र में खमरिया गांव के पास हुए हादसों में बाइक सवार राजेश पुत्र
सुरेश, संतोष पुत्र परदेशी और सुनील पुत्र संतू की मौत हो गई थी।
इसके अलावा एक अन्य बाइक सवार की भी हेलमेट न पहनने से पिछले महीने हादसे में मौत हो गई।