बांदा। सूखे से सब्जी की खेती बर्बाद होने से चिंतित किसान की पुत्री की शादी में आर्थिक सहयोग के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाया है।
शहर
से सटे भुरेड़ी गांव के मजरा छोटा पुरवा निवासी विजय पाल निषाद दो बीघे
जमीन में सब्जी उगाकर परिवार पालता है। सब्जी की बारी सूखे की भेंट चढ़ने
से उसके सामने बेटी की शादी करने में मुश्किलें आ रही थी।
सात
दिसंबर को उसके घर बारात आनी है। सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रीती साहू
के प्रतिनिधि रामेश चंद्र साहू ने विजय पाल को पुत्री की शादी के लिए तीन
हजार रुपये सहयोग राशि दी।
कुछ लोगों ने राशन उपलब्ध कराने का
बीड़ा उठाया। इस मौके पर नारायण निषाद, रामदास निषाद, रामकिशोर, इंद्रराज
सहित ग्रामीण मौजूद रहे।