फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराए बाइक सवार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। शादी से लौटते समय खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक की टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी सुशील कुमार (24) पुत्र कल्लू कोरी बुधवार की देर शाम बबेरू से शादी में शामिल होकर वापस घर जा रहा था। बाइक पर उसके साथ सूरज (25) पुत्र रामसेवक व बल्ली (28) पुत्र रामकिशोर भी थे। बाइक सुशील चला रहा था। तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौंसड़ गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय सुशील की मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
छोटे भाई रमाकांत ने बताया कि बाइक उसकी थी। सुशील पंजाब में ईंट पथाई की मजदूरी करता था। वह मंगलवार को घर आया था। परिवार में पत्नी नीता, पुत्र सुभाष (डेढ़ वर्ष) व 20 दिन की पुत्री अनन्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें