बड़ोखर। डेंगू ने पंचायत चुनाव के एक प्रत्याशी की भी
जान ले ली। इंटर के छात्र को भी मौत की नींद सुला दिया। दोनों मौतें यहां
के डाक्टरों द्वारा कानपुर के लिए रिफर किए जाने के बाद हुई।
कमासिन
क्षेत्र के छिछोलर गांव का कमलेश गुप्ता (36) पंचायत चुनाव में क्षेत्र
पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए वार्ड संख्या 36 से प्रत्याशी था। अंतिम चरण
में 29 अक्तूबर को यहां वोट पडने हैं। चुनाव प्रचार के दौरान कमलेश को
बुखार आ गया। कई दिनों से वह इसकी गिरफ्त में था।
रविवार को हालत
ज्यादा बिगडने पर कमासिन स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने
जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में डेंगू के लक्षण बताकर
डाक्टरों ने गंभीर हालत में उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया। घर वाले उसे
कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में कमलेश की मौत हो गई।
डेंगू से
दूसरी मौत इंटर के छात्र की हुई। बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी मिथलेश
त्रिपाठी (18) पुत्र उमा चरण त्रिपाठी को चार दिन से बुखार आ रहा था। उसका
सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया।
डेंगू पाए जाने पर परिजन उसे
कानपुर ले गए। रविवार को शाम उपचार के दौरान वहां एक प्राइवेट अस्पताल में
उसकी मौत हो गई। वह इकलौता पुत्र और 12वीं कक्षा का छात्र था।