फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूट्रीशियन कम देने पर चित्रकूट सीएमओ को फटकार

Mon, 26 Oct 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने कहा है कि मानवीय पूंजी सबसे बड़ा धन है। हरेक बच्चे को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना सरकार की प्रतिबद्धता है। आयुक्त सोमवार को यहां मयूर भवन सभागार में कुपोषित बच्चों के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अति कुपोषित और कुपोषित बालक-बालिकाओं में कुपोषण में कमी लाने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी इसे पवित्र मिशन मानकर सेवा करें। गरीबों की सेवा पुण्य कार्य है। आयुक्त ने चित्रकूट के सीएमओ द्वारा न्यूट्रीशियन दिए जाने में उदासीनता बरते जाने पर सख्त नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी।

बांदा में सीएमओ द्वारा वजन की मशीनें सही न दिए जाने की शिकायत पर आयुक्त ने सीएमओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश दिए कि रेंडर आधार पर कम से कम 10 केंद्रों की मशीनों की जांच कराएं। 10 दिन के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट अपर निदेशक स्वास्थ्य को भेंजे।
विज्ञापन


यह भी निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में हाट कुक्कड मील और पोषाहार नियमित रूप से न बांटने या लापरवाही करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं पर कार्रवाई की जाए। बैठक में उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी, वन संरक्षक केएल मीना, अपर निदेशक स्वास्थ्य एसपी त्रिपाठी और जेडीसी आरके दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें