फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली जनवरी से बैंक खाते में जाएगी गैस सब्सिडी

Thu, 25 Dec 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को अगले माह से प्रति सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी के 568 रुपये बैंक खाते में भेजी जाएगी। आधार कार्ड धारक ग्राहकों से अपना पंजीकरण गैस एजेंसी और बैंक खाते में कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मेें डीएम सुरेश कुमार और एलपीजी कंपनी के उप महा प्रबंधक पीके झा व अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके झा ने एलपीजी वितरकों के साथ बैठक की। इसमें डीबीटीएल योजना की समीक्षा की गई।

पहली जनवरी से लागू हो रही इस योजना में पंजीकृत होने वाले ग्राहकों के बैंक खाते में 568 रुपये की अग्रिम राशि सब्सिडी के मद मेें भेजी जाएगी। जिन ग्राहकों के पास आधार कार्ड नहीं है उन्हें अपने बैंक खाते का ब्योरा निर्धारित प्रारूप पर गैस एजेंसी और बैंक को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन


गैस वितरक आराधना एजेंसी के रामेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक मात्र 25 फीसदी ग्राहकों ने ही योजना में अपना पंजीकरण कराया है। 31 दिसंबर तक पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें