फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सीता हरण व कुंभकरण के वध को देख रोमांचित हुए दर्शक

Tue, 30 Sep 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 14 तिंदवारी में सूपर्णनखा प्रसंग पर प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
तिंदवारी/अतर्रा/बबेरू । ग्रामीण अंचलों में आयोजित रामलीला कार्यक्रमों में सीता हरण व खोज व लक्ष्मण शक्ति की लीलाओं को देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय पर जमकर तालियां बजाईं और उनका उत्साहवर्धन किया। तिंदवारी में श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित मंचन में सोमवार की रात शूर्पणखा की नाक काटने व सीता हरण का मंचन किया गया। श्रीराम ने सीता को अकेले न छोड़ने का आदेश लक्ष्मण को देकर हिरण को पकड़ने गए। जैसे ही मारीच का बाण हिरण को लगा वह लक्ष्मण-लक्ष्मण करने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद सीता ने लक्ष्मण को श्रीराम की मदद के लिए जाने को कहा। वहीं दूसरी ओर इस दौरान रावण ने सीता का अपहरण कर लिया। लीला में रावण जटायु युद्ध, सीता की खोज सहित अन्य प्रसंगों का मंचन हुआ। इस दौरान अध्यक्ष अनिल लखेरा, हरवंश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर गुप्ता, हुकुमचंद्र, राकेश, सुरेश सहित अन्य व्यवस्थाओं में रहे। अतर्रा के रामलीला मैदान में लक्ष्मण शक्ति व कुंभकरण वध का मंचन हुआ।
कुंभकरण वध के दृश्य को देखकर दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। वहीं लक्ष्मण शक्ति के प्रसंग में कलाकारों की भाव-भंगिमा व संवाद अदायगी ने माहौल को भावुक बनाया। बबेरू के रामलीला मैदान में सीता की खोज, लंका दहन सहित अन्य प्रसंगों का मंचन हुआ। लंका दहन का आकर्षक मंचन देखकर दर्शक रोमांचित हो गए। इस दौरान कॉमेडियन दिनेश कुमार ने दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया।

फोटो - 14 तिंदवारी में सूपर्णनखा प्रसंग पर प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें