फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठकुराई गुट माध्यमिक शिक्षक संघ गठित

विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) की जिला कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का चुनाव किया गया है। सर्वसम्मति से गणेश सिंह पटेल (प्रवक्ता, एचआईसी, अतर्रा) को जिलाध्यक्ष चुना गया है। मोहम्मद बाकर (खानकाह इंटर कालेज, बांदा) महामंत्री होंगे। डा.जानकीशरण शुक्ल (डीएवी, बांदा) उपाध्यक्ष और मुकेश तेजानी कोषाध्यक्ष होंगे। रामहित शिवहरे को संगठन मंत्री चुना गया है।
विज्ञापन

शिवपूजन त्रिपाठी, डा.रतनलाल व दादूराम उपाध्यक्ष, प्रणय कुमार अग्रहरि, शिवनारायण पटेल, गिरिजेश मिश्र और बालाराम संयुक्त मंत्री होंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में नरेंद्र सिंह, अताउर्रहमान, अशोक कुमार, तारिक मंसूर खां सहित सभी विद्यालयों के सदस्य शामिल किए गए हैं। संरक्षक मंडल में प्रधानाचार्य डा.विनोद त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, गणेश द्विवेदी और प्रदीप कुमार सिंह शामिल किए गए हैं।
इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य आनंद किशोर लाल (खप्टिहा) ने की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गणेश पटेल और महामंत्री मोहम्मद बाकर ने बताया कि एनपीएस, एरियर व अन्य मांगों को लेकर 11 नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी की मौजूदगी में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें