बांदा। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 28 नवंबर को होगी। जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर प्राइमरी और जूनियर के 16,828 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों मेें कराई जाएगी।
परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए केद्रों में बांदा शहर में राजकीय महिला डिग्री कालेज, जीजीआईसी, जेएन डिग्री कालेज, डीएवी, खानकाह इंटर कालेज, बजरंग इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, राजा देवी इंटर कालेज, फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज, सरस्वती बालिका इंटर कालेज, भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज, केसीएनआईटी, डीआर पब्लिक स्कूल शामिल हैं।
इनके अलावा जीआईसी तिंदवारा, जीआईसी मटौंध, एसएन इंटर कालेज तिंदवारी, जनता इंटर कालेज खुरहंड में भी परीक्षा होगी। पहली पाली में प्राइमरी के 10,043 और दूसरी पाली में जूनियर के 6784 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
पहली पाली सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक होगी। केंद्र प्रभारियों को सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने, फर्नीचर आदि व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए हैं।