फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्ताण कार्य केबाद निकाला टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों के आवासों के पास स्थित महाराणा प्रताप चौक के सुंदरीकरण में खेल किया जा रहा है। सिविल लाइन पुलिस चौकी की नई बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य कराने के बाद टेंडर निकाला जा रहा है। कार्यदायी संस्था बांदा विकास प्राधिकरण 21 दिसंबर को टेंडर खोलेगी।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौक (चौराहा) का सुंदरीकरण किया जा रहा है। इसके लिए बांदा विकास प्राधिकरण ने 4,11,568 रुपये लागत का इस्टीमेट तैयार किया है। सुंदरीकरण के लिए पुलिस चौकी की बाउंड्री को पीछे हटाने का काम भी शामिल है। कार्यदायी संस्था ने कई दिन पहले चौकी की पुरानी बाउंड्री तोड़कर पीछे दूसरी बाउंड्री बनाकर गेट लगा दिया। इस कार्य का टेंडर नोटिस 15 दिसंबर को प्रकाशित कराया गया। इसमें टेंडर डालने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर को दोपहर तीन बजे तक प्रकाशित की गई है।
समाजसेवी और आरटीआई एक्टीविस्ट आशीष सागर दीक्षित ने बताया कि खुटला निवासी संत कुमार गुप्त ने प्राधिकरण से जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत टेंडर जारी होने और प्रकाशन आदि की सूचना मांगी है। उन्होंने कहा कि काम पहले करा लिया गया और टेंडर बाद में हो रहे हैं। आरोप लगाया कि प्राधिकरण ने यह कारनामा शायद किसी चहेते ठेकेदार/फर्म को फायदा पहुंचाने के लिए किया है।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण सचिव बाबू सिंह ने फोन पर यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वह चुनावी मीटिंग में हैं। अवर अभियंता से जानकारी ले लें। अवर अभियंता आसरानी का कहना है कि चौकी की बाउंड्री शिफ्टिंग के लिए पहले आठ लाख रुपये का टेंडर हो चुका है। काम बढ़ जाने पर दोबारा टेंडर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें