फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से महिला की मौत, चार घायल

Sat, 12 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार टेंपो पलट कर खंती में गिरने से महिला यात्री की मौत हो गई। पति समेत चार घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर नरैनी से अतर्रा आ रहा यात्रियों से भरा तेज रफ्तार टेंपो चौरिहा पुरवा के पास पलटकर सड़क किनारे खंती में जा गिरा। चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। राहगीरों व ग्रामीणों ने टेंपो में दबे घायलों को बाहर निकाला। पन्ना जिले के चंदौरा (अजयगढ़) निवासी गौरी (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उसका पति लक्ष्मी प्रसाद (45) समेत दिलीप (12) निवासी बंडे, राजू (40) निवासी पिपरहरी और रामफल (40) निवासी अकेलवा गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों की सूचना उनके परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें