फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरा टेंपो पलटा, कई घायल

Sat, 04 Mar 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सवारियों से भरा टेंपो पलटने से छह यात्री घायल हो गए। गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में बोलेरो की टक्कर से बालिका घायल हो गई।  शनिवार को संकट मोचन मंदिर के पास से सवारियां भरकर मटौंध जा रहा टेंपो राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस को साइड देते समय केन नदी पुल के नजदीक पलट गया।
विज्ञापन


टेंपो में फंसे घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। मामूली रूप से घायल पांच यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मटौंध थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव निवासी रजनिया (70) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव निवासी रमाशंकर की आठ वर्षीय पुत्री रीना शनिवार को सुबह घर के दरवाजे पर खेल रही थी। औगासी से बबेरू जा रही बोलेरो ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें