फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक से टकराकर पलटे टेंपो के चालक की मौत हो गई। टेंपो पर सवार तीन अन्य घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महोबा जिले के तिंदुही गांव निवासी राहुल (25) पुत्र श्रीविशाल गुरुवार की रात टेंपो लेकर सिसोलर से वापस घर आ रहा था। मटौंध थाना क्षेत्र में तिगैला के पास ट्रक की टक्कर से टेंपो पलट गया। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।
टेंपो पर सवार लखन (14) पुत्र कामता, करन (15) पुत्र पप्पू व मुन्ना (25) पुत्र बब्लू घायल हो गए। ये तीनों भी तिंदुही गांव के हैं और मृतक चालक के पारिवारिक बताए गए हैं। यूपी-112 ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पिता ने बताया कि राहुल अपने पीछे पत्नी सावित्री व एक पुत्र छोड़ गया है। तीन भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें