फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा में 50 डिग्री तक पारा जाने के आसार

Mon, 27 Apr 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 14 दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप चौक में सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
बांदा। जिले का अधिकतम तापमान रविवार को 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। सूरज की तेज तपिश इतनी तेज थी कि लोगों को एक दो डिग्री अधिक होने का एहसास हुआ। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। मौसम वैज्ञानिक ने अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंचने का अंदेशा
विज्ञापन

जताया है।

रविवार सुबह 11 बजे से पारा चढ़ना शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम पांच बजे तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सड़कें लगभग सुनसान रहीं, क्योंकि लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया।

मौसमी फल जैसे खीरा और ककड़ी की ठेलियों पर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत पाते देखा गया। हवा में नमी का स्तर 30 प्रतिशत तक गिरने के कारण लू का असर और भी बढ़ गया। प्रमुख चौराहों जैसे महाराणा प्रताप चौक, बाबूलाल चौराहा और झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा, इक्का-दुक्का लोग ही बाइक और कार से गुजरते दिखाई दिए।
विज्ञापन


प्रोफेसर दिनेश शाहा ने बताया कि अधिकतम तापमान 50 डिग्री होने की उम्मीद है।

फोटो- 14 दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप चौक में सन्नाटा। संवाद

फोटो- 14 दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप चौक में सन्नाटा। संवाद

फोटो- 14 दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप चौक में सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें