फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन की दुकान में किशोर की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। बर्तन की दुकान में काम कर रहे किशोर की करंट से मौत हो गई। परिजनों ने दुकान पर हंगामा मचाया। पुलिस ने उन्हें शांत कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुलक थोक का रहने वाला रोहित (16) पुत्र रामबहोरी यादव करीब 6 महीने से नरैनी रोड पर स्थित बर्तन की दुकान में काम कर रहा था। शुक्रवार की सुबह वह दुकान के ऊपरी मंजिल पर बर्तन लेने गया। इसी दौरान वहां लाइन के संपर्क में आकर करंट से उसकी मौत हो गई। कुछ देर तक नीचे न लौटने पर दुकान मालिक ने ऊपर जाकर देखा तो रोहित मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसने उसके परिजनों को सूचना दी।
परिजन तत्काल सीएचसी ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि कर दी। गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। थाने के एसएसआई चंद्रपाल सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर आकर आक्रोशित परिजनों को शांत किया। मृतक के पिता ने बताया कि दो हजार रुपये महीने पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

आर्थिक तंगहाली के चलते पढ़ाई छोड़ दी थी। यह भी आरोप लगाया कि दुकान मालिक ने उन्हें काफी देर बाद घटना की सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए दुकानदार को थाने में बैठा लिया है। इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी ने कहा कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें