फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उमस से डायरिया फैलने लगा है। ताजी घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्य इसकी गिरफ्त में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई। अन्य का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। उधर, पिछले 24 घंटे में डायरिया से ग्रसित 14 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत पचनेही गांव में शुक्रवार को सुनीता (45) पत्नी बिंदा और उसके पुत्र राजकुमार (20), ललित (13), आनंद बाबू (11) और अखिलेश (10) की उल्टी-दस्त से हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान ललित ने दम तोड़ दिया। उधर, रविवार को इमरजेंसी में उल्टी-दस्त के मरीजों की भीड़ रही। बबलू (22) जरैली कोठी, केशव (8) पैलानी, अभय (19) डिग्गी चौराहा, ममता (22) बरगहनी, इकलाख (22) अलीगंज, हिमांशी (2 माह) पुत्री पवन (छनेहरा) आदि की हालत बिगड़ने पर उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें