फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत

Sat, 12 Sep 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास शनिवार को सुबह तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने 16 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर वहां से पैदल जा रहा था तभी यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने पिकअप को दौड़ा कर कुछ दूरी पर पकड़ लिया।
शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि किशोर की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी में रखाया गया है। वाहन को चालक समेत पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें