फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

बांदा। संदिग्ध हालात में किशोरी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या की वजह पढ़ाई को लेकर फटकारना और पिटाई करना बता रहे हैं। पुलिस घरेलू विवाद बता रही है।
शहर के मनोहरी गंज (मर्दन नाका) निवासी राधा यादव (16) पुत्री रमेश यादव ने शनिवार को शाम कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। घटना के वक़्त परिजन बरामदे में थे। नजर पड़ने पर फंदा काटकर उसे उतारा। एंबुलेंस का इंतजार न कर मामा मुलायम और चाचा चुनुबाद ने आनन-फानन में राधा को बाइक पर लादकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई करन ने बताया कि राधा हाईस्कूल में पढ़ती थी। पढ़ाई को लेकर मां ने शनिवार को पीट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।
किशोरी ने साड़ी का फंदा गले में कसा, मौत ा
बांदा। किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कुछ ही देर पहले ही घर के लोग खेत चले गए थे। आत्महत्या की वजह फिलहाल पता नहीं चली।
कोतवाली देहात क्षेत्र के बरगहनी गांव में पुष्पा (17) पुत्री कल्लू प्रसाद ने रविवार को सुबह कच्चे घर में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर के सभी सदस्य फसल काटने खेत गए थे।
दोपहर को लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।
घटना की जांच की जा रही है। एक अन्य घटना में चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में लवकुश (19) पुत्र गोरेलाल ने शनिवार को शाम घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि डांट देने से क्षुब्ध होकर घटना की। उधर, बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव में मनीष (21) पुत्र रामशरण ने शनिवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। एक अन्य घटना में असोथर (फतेहपुर) गांव निवासी जितेंद्र (23) पुत्र शंकरलाल ने शनिवार की रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें