फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ट्रेन में पति के साथ भतीजी की शादी में आ रही महिला केे पर्स से चोरों ने सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। इनकी कीमत लगभग दस लाख रुपए बताई जा रही है। जीआरपी का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

झांसी के खाती बाबा मोहल्ला निवासी रेखा पत्नी धनश्याम वर्मा अपने पति के साथ शुक्रवार को शहर के अलीगंज निवासी बहन सीमा की लड़की की शादी में झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन से आ रही थीं। बांदा आकर उसने बैग खोलकर देखा तो उसमें एक डिब्बे में रखा ढाई तोला सोने का हार, तीन तोले का मंगलसूत्र, एक तोला वजन की सोने की दो अंगूठी आदि चोरी हो गए थे।
पति धनश्याम ने जेवरातों की कीमत करीब दस लाख बताई है। पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल जीआरपी थाने में दी । इंस्पेक्टर रामबरन का कहना है कि घटना झांसी-बांदा के बीच की है। मामले की जांच की जा रही है। अन्य जनपदों की जीआरपी पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। ताकि चोर पकड़े जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें